आगरालीक्स… आगरा में गंगा ज्वैलर्स के संचालक को सात गोली मारी, चार पेट में लगी, पिट पिट की आवाज हुई, पेट में निशान है लेकिन गोली नहीं है, ये गोली और बदमाशों के हथियार पहेली बन गए हैं। बदमाश तीन लाख कैश से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस अब हथियार और उससे चलाई गई गोली के रहस्य को सुलझाने में जुटी है, जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
कमला नगर मेन मार्केट में गंगा ज्वैलर्स है। सोमवार रात को करवाचौथ की वजह से मार्केट में भीड थी और महिलाएं मेंहदी लगवा रही थी। रात सवा 11 बजे ज्वैलर डुमुल विंदल अपनी मां अनीता के साथ दुकान के बाहर खडे थे और कर्मचारी शटर का ताला लगा रहे थे। जबकि भाई प्रमुल विंदल कार लेने गया था। गंगा ज्वैलर के बगल में ही डेयरी है, डेयरी के बाहर भीड थी और महिलाएं मेहंदी लगवा रही थी। एक बदमाश अनीता के पास आया, उसके हाथ में हथियार थे और कैश व ज्वैलरी भरा बैग छीन लिया। वह चीखने लगी तो उनके पास में खडा बेटा डुमुल बदमाशों से भिड गया। डुमुल ने पुलिस को बताया कि बदमाश ने बैग छीना, उसने विरोध किया तो पिट पिट की आवाज हुई, कुछ देर बाद देखा तो थोडा खून निकल रहा था तो पता चला कि गोली लगी है। पेट में चार और पैर में तीन गोली लगी हैं, गोली के निशान हैं, लेकिन गोली शरीर में नहीं है। एक्सरे कराया गया है, यह देखने के लिए कि छर्रे तो नहीं है। जीजी नर्सिंग होम के डॉक्टरों का कहना है कि डुमुल विंदल ठीक है।

डुमुल विंदल ने बदमाश के हाथ से बैग छीन लिया, इस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। उसके हाथ में धर्रे लगे और बदमाश बैग छीन कर काले रंग की पल्सर से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार वहां चौकी इंचार्ज खडे थे, लेकिन फायरिंग होते ही वे भी भाग खडे हुए, बदमाशों को पकडने का प्रयास नहीं किया गया है।
फायरिंग से बाजार में अफरा तफरी
कमला नगर के मेन बाजार में भीड भाड थी, महिलाएं मेहंदी लगवा रही थी। ऐसे में पफायरिंग से अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। ज्वैलर से लूट की सूचना पर एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह, एसपी सिटी सुशील घुले सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया।
Leave a comment