नईदिल्लीलीक्स… जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटनस्थल घोषित करने के विरोध में आमरण अनशन कर रहे जैन मुनि सुज्ञेय सागर महाराज ने प्राण त्यागे।

दस दिन से आमरण अनशन पर थे जैन मुनि
सुज्ञेय सागर महाराज झारखंड में स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में 25 दिसंबर से आमरण अनशन कर रहे थे।
डोल यात्रा निकाली गई
मंगलवार को उनके देह त्याग के बाद उनकी डोल यात्रा सांगानेर संघजी मंदिर से निकाली गई।
जयपुर में ही दी जाएगी समाधि
इस दौरान आचार्य सुनील सागर सहित बड़ी संख्या मे जैन समाज के लोग मौजूद रहे। जैन मुनि को जयपुर में ही समाधि दी जाएगी।
झारखंड में है जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर
उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी को टूरिस्ट प्लेस किया है, जिसके विरोध में देशभर में जैन समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।