आगरालीक्स …महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य, एक्टर सुरेंद्र पाल ने जीडी गोयंका स्कूल के बच्चों के सवाल सुने, उनके हर सवाल का जवाब दिया और कहा कि यदि आपमें कुछ कर गुज़रने का हौसला है तो कोई नहीं जो आपको आपकी मंज़िल पाने से रोक सके।
बुधवार को एपिक चैनल के प्रोग्राम की शूटिंग के लिए महाभारत फेम एक्टर सुरेंद्र पाल जीडी गोयंका स्कूल पहुंचे। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने पुष्पहार पहनाकर व छात्राओं ने चंदन तिलक कर स्वागत किया। श्री पाल को यह जानकर बहुत खुशी हुई कि जी0डी0 गोयंका सिर्फ़ शिक्षा ही नहीं अपितु अन्य क्षेत्रों में बच्चों को उचित मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यालय के नाट्य एवं कला विभाग का भ्रमण किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए कुछ नाटकों की प्रमुख झलकियाँ देखीं। उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उच्च स्तरीय उत्तर देकर उनके मन की शंकाओं को दूर किया और कहा कि यदि आपमें कुछ कर गुज़रने का हौसला है तो कोई नहीं जो आपको आपकी मंज़िल पाने से रोक सके।
प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने श्री सुरेन्द्र पाल जी के आगमन पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
Leave a comment