आगरालीक्स…तगड़ा झटका झेलने के लिए तैयार रहें. बिजली कंपनियों ने बिजली दरें बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव. इतने प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं घरेलू बिजली दरें….
उत्तर प्रदेश में बिजली दरें बढ़ सकती हैं. सोमवार को बिजली कंपनियों ने नियामक आयोग में 2023—24 के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता यानी एआरआर व टैरिफ प्रस्ताव दाखिल कर दिया है. बिजली कंपनियों ने इस साल सभी श्रेणियों की बिजली दरें कुल 15.85 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है, जिसमें घरेलू बिजली दरें सबसे ज्यादा 18 से 23 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा उद्योगों के लिए 16, कॉमर्शियल के लिए 12 तथा कृषि के लिए भी 10 से 12 प्रतिशत बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है. बीपीएल श्रेणी की दरों में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है.

नियामक आयोग इसका परीक्षण कर स्वीकार करने के बारे में निर्णय लेगा. अगर यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लग सकता है. बता दें कि तीन वर्षों से बिजली दरों में इजाफा नहीं हुआ है जिसके कारण बिजली कंपनियां लगातार घाटे की दुहाई दे रहीं थी.