नईदिल्लीलीक्स.. भारतीय सिनेमा के लिए वर्ष 2023 में अच्छे दिनों की शुरुआत। आरआरआर फिल्म से हुई है। फिल्म ने एक कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीता।
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत लिया है। इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की दो कैटेगरीज में नॉमिनेटेड किया गया था।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के ट्विटर पर जानकारी
यह जानकारी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई. इस ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि आरआरआर फिल्म को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर कैटेगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिल गया है। गाना नाटू-नाटू दुनिया भर में बहुत पसंद किया गया है।
पहली बार भारतीय फिल्म को मिला यह अवॉर्ड
उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगेरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है।
अवॉर्ड रिसीव करने को पूरी टीम रही मौजूद
इस अवॉर्ड को रिसीव करने आरआरआर की टीम वहां मौजूद रही, जिनमें डायरेक्टर एसएस राजमौली एक्टर्स रामचरन जूनियर एनटीआर और इनके परिवार शामिल रहे।