आगरालीक्स…मकर संक्रांति से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इन प्रभावों को किस प्रकार करें दूर और सफलता की प्राप्ति को क्या करें उपाए। जानिये विस्तार से।

पंद्रह जनवरी से पड़ेगा असर

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा तो यह करें उपाय।
सूर्य नारायण की पूजा करें
🍁 मेष राशि के जातकों को सूर्य नारायण की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। शिव भगवान का मिश्री मिले दूध से अभिषेक करें
स्वास्थ्य को लेकर रहें सावधान
🌟वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। रोग होने के योग हैं। अनजाना भय रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं तथा खाने में गुड़-तिल्ली का प्रयोग करें। तिल के लड्डू का भी दान करें तिलकी गजक और गर्म कपडे ,मोजे टोपे का भी दान कर सकते हैं
सूर्य को अर्घ्य देने से मान-सम्मान
☘मिथुन राशि के जातकों के लिए धन का अपव्यय होने के योग हैं। सूर्य को अर्घ्य देने से समाज, कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। हरे मूंग का दान कर सकते है मंदिर में सफेद कपड़ो का दान करें
ईष्ट देव की करें पूजा
💥कर्क राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इष्टदेव की पूजा करें और गरीबों को धन का दान करें। लाल कपड़े और गुड का मंदिर मै दान करें
सूर्य आराधना से होगा लाभ
🏵सिंह राशि के जातकों को सूर्य की आराधना से लाभ होगा। विशेष कर शासकीय कार्यों में लाभ मिल सकता है। शिव भगवान के मंदिर में शिवलिंग पर 12 ज्योतिर्लिंगो के नाम से 12 बेलपत्र चढ़ावे तिल के लडडू का भोग लगाये
कलह से रहें सतर्क
🌸कन्या राशि के जातकों को क्लेश से सतर्क रहना होगा। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। यात्रा में कष्ट हो सकता है। गाय की हरी घास खिलाएं। तिल की गजक मूगंफली तिल के लड्डू का दान करें
लाभ के बन रहे हैं योग
🔥तुला राशि के जातकों को लाभयोग हैं, लेकिन मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। मंदिर में लाल कपड़े गुड का दान करें
पदोन्नति का अवसर
🍁वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी प्राप्त होगी या पदोन्नति पद लाभ मिल सकता है, जिससे संतोष रहेगा। तिल के लड्डू गजक गर्म कपडो का दान करे
क्रोध पर रखा होगा नियंत्रण
🌺धनु राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। गरीबों को काले तिल का दान करें। मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें
वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी
🌻मकर राशि के जातकों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान-आचमन करें। आपके राशि में साढ़ेसाती चल रही है मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें
शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं
🌹कुंभ राशि के जातकों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। शनि की साडे साती का उपाय करना जरुरी है सूर्य पर कुंमकुंम मिश्रित जल चढ़ाएं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें मंदिर में पीली चीजों का दान करें चने की दाल हल्दी पीला कपड़ा आदि गरम गरम कपड़े गरम साले कंबल का दान जरूर करें
समाज में मान सम्मान बढ़ेगा
💐 मीन राशि के जातकों का घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों को गरम कपड़े और खाने का दान करें। सफेद तिल के गुड के लड्डू का मंदिर में दान करें ।
मकर सक्रांति का पुण्य काल
14 जनवरी की रात्रि 08:45 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी शुक्रवार को पूरे दिन मान्य रहेगा।