आगरालीक्स…आगरा में बनेगी सौ किलो की एक बेढ़ई जानें सौ किलो की बेढ़ई में कितना लगेगा रिफाइंड, सूजी, मैदा और दाल और ये कैसे बनेगी…जी20 को लेकर हो रही खास तैयारी
आगरा में फरवरी माह में जी20 शिखर सम्मेलन को आने वाले डेलीगेशन को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार तैयारियां चल रही हैं. शहर को चमकाया जा रहा है और रास्तों से लेकर दुकानों तक पेंटिंग व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. प्रशासन के अधिकारी लगातार हर जगह का निरीक्षण कर रहे हैं. जिन रास्तों से इन देशों का यह डेलीगेशन आगरा में होकर गुजरेगा उन रास्तों को खूब चमकाया जा रहा है. हर विभाग को अपनी—अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे में आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट ने भी अनोखा काम करने की तैयारी की है. यूनिवर्सिटी के आईटीएचएम द्वारा सौ किलो की एक बेढ़ई और 10 किलो का पेठा तैयार किया जा रहा है जिसे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉडर्स में भी भेजा जाएगा. इस कार्य के लिए स्वीकृति मिल चुकी है.

कैसे तैयार होगी सौ किलो की बेढ़ाई और कितना आइटम लगेगा
सौ किलो की बेढ़ई बनाने के लिए 60 किलो मैदा, 20 किलो सूजी, 10 किलो उड़द की दाल, पांच किलो मसाला, सात टिन रिफाइंड का इस्तेमाल किया जाएगा. बेढ़ई बनाने में 10 लोगों की टीम काम करेगी. बेढ़ई बेलने के लिए दो प्लाई बिछाई जाएंगी.
वहीं 10 किलो का पेठा बनाने के लिए 12 किलो से ज्यादा का पेठे का फल लिया जाएगा. इस पेठे को मशीन से गोदा जाएगा जिसके लिए बड़े सूए का प्रयोग होगा. पेठा अंगूरी होगा.