आगरालीक्स…मायावती का ऐलान. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी बसपा. नहीं किया जाएगा किसी से गठबंधन
अपने जन्मदिन पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में बसपा अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी. किसी से भी गठबंधन नहीं किया जाएगा. अगले साल होने वाले इन चुनावों पर मायावती का कहना है कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. ईवीएम की गड़बड़ी का खेल इस समय चल रहा है.

रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि जातिवादी और संकीर्ण ताकतें बसपा को दूर करने में जुटी हुई हैं और इसके लिए साम दंड भेद का भी प्रयोग किया जा रहा है. ग्लोबल समिट के नाम पर जो निवेश आ रहा है वह केवल भाजपा की खराब नीतियों पर पर्दा डालने की नाटकबाजी हे. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में लोगों को उजाड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण पर भी भाजपा अब कांग्रेस और सपा की राह पर चल निकली है. यही कारण है कि जिसकी वजह से निकाय चुनाव प्रभावित हुआ है. इस दौरान मायावती ने मेरे संघर्ष में जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग 18 का भी विमोचन किया.