आगरालीक्स…आगरा में कपड़ा व्यापारी का बेटा था लापता. परिजन उसे खोजते रहे. बाद में पता चला वह तो स्पा में पकड़े गए सेक्स रैकेट में पकड़ा गया है…
आगरा के रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी का बेटा शनिवार शाम को तकादा करने के लिए निकला था लेकिन रात दस बजे तक वापस नहीं लौटा. उसका मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा था. इस पर परेशान परिजनों ने उसे अपने स्तर पर काफी खोजा लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिल सकी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने उसका फोटो अपन व्हाट्सअप ग्रुप्तस में प्रसारित किया जिसके बाद पता चला कि युवक उस स्पा सेंटर पर पकड़ा गया था जहां पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा था और यहां पुलिस ने 4 युवतियों और तीन ग्राहक सहित 10 लोगों को अरेस्ट किया था.

ये है पूरा मामला
आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी का बेटा शनिवार शाम करीब चार बजे दुकान पर बोलकर गया था कि वह तकादे के लिए जा रहा है. लेकिन रात को दस बजे तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसका फोन मिलाया तो वह बंद निकला. इस पर परिजन चिंता में आ गए और उन्होंने युवक की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चल सका. अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने इसकी सूचना देर रात को जगदीशपुरा थाने में दी. पुलिस ने युवक के फोटो अपने ग्रुप में भेज दिए. करीब आधा घंटा बाद पुलिस को पता चला कि वह स्पा कराने गया था. और पुलिस के छापे में युवतियों समेत पकड़ा गया है.
बता दें कि थाना ताजगंज पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित अरोमा स्पा सेंटर पर छापा मारा. यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने यहां छापा मारा तो यहां से चार युवतियां और तीन ग्राहक सहित 10 लोगों को अरेस्ट किया. इनमें दो मैनेजर व एक कर्मचारी भी शामिल है. पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुंकदमा दर्ज किया था. रविवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.