नईदिल्लीलीक्स…भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों ने आज भगवान महाकाल के दर्शन किए। टीम की जीत वऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने को पूजा। देखें फोटो

भस्म आरती में शामिल हुए सूर्या, कुलदीप सुंदर
सोमवार की सुबह सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल के दरबार में उनकी शरण में पहुंचे। नंदी भवन में बैठकर तड़के भस्म आरती के दर्शन के बाद अभिषेक और पूजन किया।
सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा का जलाभिषेक

आरती के बाद सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा का जल से अभिषेक कर पूजन किया। सूर्यकुमार यादव ने इंदौर में मंगलवार को होने वाले आखिरी टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत और अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के शीघ्र ठीक होने की कामना की।
उज्जैन के सांसद साथ रहे, फोटो खिंचवाए
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। वहीं मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। स्टार खिलाड़ियों के मंदिर पहुंचने पर समिति के कर्मचारी खासे खुश नजर आए। सबने आवभगत की। खिलाड़ियों ने भी कर्मचारियों संग फोटो खिंचवाए और कहा कि फिर आएंगे।