नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर घाटी में पहुंचने के बाद बनिहाल में रोकी। सुरक्षा का हवाला। राहुल गांधी गर्म टोपी पहने नजर आए।

घाटी में पहुंचने से पहले पहनी टोपी
भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर घाटी में पहुंचने से पहले कड़ाके की सर्दी को देखते हुए राहुल गांधी ने गर्म टोपी पहन ली।
उमर अब्दुल्ला के साथ टी-शर्ट में कदम ताल
इसके बाद उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में कदमताल करते दिखे।
कांग्रेस ने सुरक्षा व्यस्था का दिया हवाला
भारत जोड़ो यात्रा के आज बनिहाल से अनंतनाग की ओर रवाना होना था लेकिन कांग्रेस ने यात्रा में सुरक्षा नहीं मिलने का हवाला देते हुए यात्रा को रोक दिया है।
सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप, राहुल को आगे नहीं जाने देंगेः वेणुगोपाल
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में चूक हुई है। हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऐसे में हम राहुल गांधी को आगे नहीं जाने देना चाहते, वह जाना चाहें तो भी हम उन्हें बिना कड़ी सुरक्षा व्ययवस्था के बीच आगे नहीं जाने देंगे।