Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Building Collopase in Agra Update: Police arrested Raju Mehra and contractor Haresh Sharma…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Building Collopase in Agra Update: Police arrested Raju Mehra and contractor Haresh Sharma…#agranews

127

आगरालीक्स…आगरा में बिल्डिंग हादसे में मैनेजिंग डायरेक्टर राजू मेहरा और कांट्रेक्टर हरेश शर्मा अरेस्ट. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची….

आगरा के सिटी स्टेशन के पास मकान गिरने से हुए हादसे में पुलिस ने अब इसके दो मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने हादसे के मामले में आरोपी ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर राजू ​मेहरा निवासी कमला नगर और कांट्रेक्टर हरेश शर्मा ​​निवासी गोकुलपुरा को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन अरेस्टिंग हो चुकी है। इन दोनों से पहले पुलिस ने ठेकेदार राघवेंद्र उपाध्याय निवासी कमला नगर को अरेस्ट कर लिया था। वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर आज एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। मलबा में पीड़ित परिवार का सामान भी दबा हुआ है। एनडीआरएफ की टीम अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

ये है पूरा मामला
आगरा के टीला माईथान सिटी स्टेशन रोड रोड राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू मेहरा हैं, वे बिल्डर हरेश के साथ मिलकर धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए बेसमेंट में कमला नगर निवासी ठेकेदार राघवेंद्र उपाध्याय से जेसीबी से खुदाई करवा रहे थे। धर्मशाला रोड पर है, इसके पीछे टीला माईथान है, धर्मशाला से सटे टीला माईथान पर 40 फीट ऊंचाई पर मकान बने हुए हैं।

तीन मकान और मंदिर ढहे
टीला माईथान में मुकेश शर्मा का धर्मशाला से सटा एक मंजिला मकान है। इसमें भूतल पर मुकेश शर्मा और पत्नी मालती रहती हैं। जबकि प्रथम तल पर उनका बेटा विवेक, बहू प्राची छह साल की बेटी वैदेही और चार साल की बेटी रूशाली कके साथ रह रहे थे। मकान में दरार आ गई थी वे मकान को खाली कर रहे थे। गुरुवार सुबह वैदेही और रूशाली भूतल पर मुकेश शर्मा के पास ही सो रही थी। मुकेश शर्मा घर का सामान बाहर निकाल रहे थे, उन्होंने बेटे विवेक से कहा कि रुशाली और वैदेही को बाहर ​ले आएं, विवेक अंदर गए इसी दौर मकान के पीछे का हिस्सा ढह गया और विवेक व दोनों बेटी 40 फीट नीचे बेसमेंट में मलबे सहित दब गए।

रूशाली की मौत, लगाया जाम
स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद से विवेद और वैदेही को निकाल लिया, रूशाली को दो घंटे बाद मलबे से बाहर निकाल पाए। उसे एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग और मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

मुकदमा दर्ज, एक अरेस्ट
इस मामले में थाना कोतवाली में ट्रस्टी राजू मेहरा, बिल्डर हरेश पर मुकेश शर्मा की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या 7 सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद धर्मशाला में खुदाई कर रहे ठेकेदार कमला नगर निवासी राघवेंद्र उपाध्याय को अरेस्ट कर लिया। जेसीबी और डंपर जब्त कर लिए हैं। आज राजू मेहरा और हरेश शर्मा को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

एडीए वीसी ने अधिशासी अभियंता को हटाया
इस मामले में मौके पर पहुंचे एडीए के प्रवर्तन दल के अधिशासी अभियंता अनुराग चौधरी ने 23 जनवरी को जारी किया गया नोटिस किसी अन्य राजू मेहरा को दे दिया। इस मामले में एडीए वीसी ​चर्चित गौड़ ने अधिशासी अभियंता अनुराग चौधरी का प्रवर्तन से हटा दिया है, दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजी है।

पीड़ित परिवार को दो लाख, रहने का इंतजाम
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषणा की गई है कि सिटी स्टेशन थाना कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत मकान ढहने से मृतक बालिका के परिवारीजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों को सरकार द्वारा निशुल्क इलाज कराया जा रहा है। हादसे से प्रवाभित हुए सभी परिवारों को सकुशल पास ही धर्मशाला में अस्थाई रूप से विस्थापित कर दिया गया है प्रशासन द्वारा रहने, खाने, पीने तथा अन्य मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!