आगरालीक्स ….आगरा में सीओडी के कर्मचारी की हत्या करने के बाद कार सहित रोहता नहर में फेंका था। जिससे कोहरे में हादसा लगे, पुलिस ने दोस्त सहित तीन अरेस्ट किए।

मलपुरा के गांव सहारा निवासी रंजीत का शव वैगनआर कार में रोहता नगर में मिला था, कार में सीट बेल्ट से गला बंधा हुआ था। घटनास्थल को देख ऐसा लग रहा था कि कोहरे में रंजीत वैगनआर कार सहित रोहता नहर में गिर गया हो और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया, इसमें सामने आया था कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दोस्त सहित तीन अरेस्ट किए
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, कॉल डिटेल चेक की। इसके आधार पर पुलिस ने रंजीत के दोस्त गांव सहारा निवासी राहुल सोलंकी, बबलू और बनिया को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि राहुल को रंजीत ने दो लाख रुपये रखने के लिए दिए थे। अब रंजीत दोस्त राहुल से दो लाख रुपये मांग रहा था लेकिन राहुल रुपये वापस नहीं कर रहा था। रंजीत ने राहुल की चेन ले ली, इसके बाद भी उसने रुपये वापस नहीं किए।
हत्या करने के बाद कार सहित रोहता नगर में दिया धक्का
पूछताछ में राहुल ने बताया कि आठ जनवरी को उसने रंजीत को पथौली चौराहे के पास निर्माणाधीन पुल पर बुलाया। यहां उसने रंजीत का गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद अरविंद और बबलू कार सहित रंजीत के शव को रोहता नगर के पास ले गए। रंजीत के गले को सीट बेल्ट से बांधकर कार में धक्का दे दिया और कार रोहता नहर में गिर गई। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार को रोहता नगर से निकाला जा सका।