आगरालीक्स राधास्वामी मत के पांचवें गुरु आचार्य दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर के परमतत्व में विलीन होने के बाद अगले आचार्य कौन होंगे। क्या है परंपरा।

राधास्वामी हजूरी मत के पांचवें गुरु दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर ने बुधवार को चोला छोड़ दिया था, शुक्रवार को ताजगंज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसके साथ ही राधास्वामी मत के छठवें आचार्य कौन होंगे, यह अनुयायियों के साथ ही आम लोगों के मन में जिज्ञासा है, अभी छठवें आचार्य के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
अनुयायियों की आंतरिक अनुभूति से होता है आचार्य का चयन
राधास्वामी मत हजूरी भवन की परंपरा के आधार पर अनुयायियों की आंतरिक अनुभूति के आधार पर आचार्य का चयन किया जाता है। इसके लिए कोई तिथि निधारित नहीं है, जब अनुयायियों को आंतरिक अनुभूति होती तब आचार्य चुने जाएंगे।
इन नामों पर चल रही चर्चा
राधास्वामी मत के छठवें आचार्य कौन होंगे, इसके लिए दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर के पुत्र डॉ. अतुल माथुर और नाती सुमिर माथुर के नाम की चर्चा चल रही है। डॉ. अतुल माथुर आंबैडकर विवि के सेठ पदम चंद जैन संस्थान के निदेशक रह चुके हैं।
राधास्वामी मत के आचार्य
राधास्वामी मत के आचार्य
प्रथम आचार्य परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज (सेठ शिवदयाल सिंह)
द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज (राय सालिगराम बहादुर)
तीसरे आचार्य लालाजी महाराज (अजुध्या प्रसाद )
चतुर्थ आचार्य कुंवर जी महाराज (गुरु प्रसाद)
पंचम आचार्य दादाजी महाराज (प्रो. अगम प्रसाद माथुर)