आगरालीक्स…आगरा के टीला माईथान में 10 जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए पहुंची सेना. तैयार किया जा रहा मिट्टी का बेस…जानें कैसे होगा ये पूरा काम…
आगरा में टीला माईथान में जर्जर मकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है और इस काम को अंजाम देने के लिए यहां सेना की टीम भी पहुंच गई है. लेकिन जर्जर मकानों को हटाने का काम आसान नहीं है और इसके लिए पूरी प्लानिंग के तहत सेना काम कर रही है. रविवार को सेना के अधिकारिायें ने टीले पर जाकर घरों को देखा और जर्जर मकानों को ध्वस्त करने की योजना तैयार की. रविवार रात से ही इसका काम शुरू कर दिया गया लेकिन बारिश ने बाधा डाल दी. आज सोमवार को सेना की टीम यहां पहुंच गई है. सेना की निगरानी में ही इस काम को अंजाम दिया जाएगा.

मिट्टी का बेस पहले होगा तैयार
टीला माईथान में ध्वस्त मकानों करीब 30 फीट ऊचे हैं ऐसे में सबसे पहले इसके लिए एक मजबूत मिट्टी का बेस तैयार किया जा रहा है. इसके लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल होगा. मिट्टी का बेस तैयार करके पूरा रैंप बनाया जाएगा जिस पर इस मशीन को ऊपर ले जाया जाएगा. इतनी सारी मिट्टी आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अंडरग्राउंड लाइन के लिए चल रही खुदाई से पूरी की जाएगी. मेट्रो के लिए निकली मिट्टी लाकर यहां डाली जाएगी और बेस तैयार होगा. मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है और आज शाम तक या कल तक इसका बेस तैयार कर लिया जाएगा.
35 मकान खतरनाक स्थिति में
प्रशासन ने धर्मशाला की खुदाई से हुए करीब पचास फीट गहरे गड्डे की इमारतों का सर्वे किया तो इसमें 35 मकान खतरनाक स्थिति में होना पाया गया, जिन्हें प्रशासन ने खाली करा लिया और यहां रहने वाले लोगों के लिए अस्थाई व्यवस्था की. साथ ही निरीक्षण में आठ से दस जर्जर हालत में पहुंचे मकानों को गिराने का निर्णय लिया.