आगरालीक्स…बांकेबिहारी में फिर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. हालात हुए बेकाबू. तीन श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी
वृंदावन के ठाकुर जी के दर्शन के लिए हर रोज देश के कोने—कोने से हजारों की संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन कुछ ऐसे अवसर होते हैं जब श्रद्धालुओं की भीड़ यहां अपार हो जाती हैं और उनके लिए ठाकुरजी के दर्शन करना काफी संघर्षभरा हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ आज. माघी पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संखय में श्रद्धालु आज बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही यहां पहुंच गए. जैसे ही मंदिर खुला, दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.

हालात ये हो गए है कि सुबह 11 बजे तक मंदिर के बाहर चबूतरे तक भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी रही. ऐसे में भीड़ के दबाव के कारण कई श्रद्धालुओं की तबियत भी बिगड़ने लगी जिसमें तीन श्रद्धालुओं की हालत तो बहुत ज्यादा खराब हो गई. दिल्ली निवासी 60 वर्षीय शांतिस्वरूप, 76 वर्षीय रामचंद्र निवासी आजमगढ़ और जबलपुर के रहने वाले 60 वर्षीय रामजी की तबियत ज्यादा खराब हो गई. तीनों ही श्रद्धालुओं को मंदिर के चबूतरे पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद नॉर्मल होने के बाद श्रद्धालुू अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए.