अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।
बेटी ने की मारपीट तो पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसकी बेटी कांग्रेस की नेता है के द्वारा भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वृद्ध महिला का आरोप है कि उनके द्वारा इलाका पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला जाहिदा पत्नी मुशीफ़ अली ने बताया घटना 10 जनवरी की है, जब पीड़िता अपने घर पर थी, पीड़िता का कहना है कि किसी भी पीड़िता व उनके पति के बीच आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद पीड़िता को उसके पति ने ट्रिपल तलाक दे दिया,।
पीड़िता का कहना है कि उनकी बड़ी पुत्री कांग्रेस पार्टी की नेत्री है जिसके द्वारा पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई है।
बुजुर्ग महिला की तहरीर पर मुकदमा कायम
इस संबंध मे सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस महिला का संपत्ति का विवाद चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को ट्रिपल तलाक व मारपीट की शिकायत दी थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है उसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।