नईदिल्लीलीक्स…. तुर्की और सीरिया में फिर भूकंप। 12 घंटे के भीतर 7.5 तीव्रता के भूकंप से इमारतें ताश के पत्ते की तरह ढही। अब तक 13 सौ की मौत। भारत तुर्की को मदद भेजेगा।

कुदरत का कहरः कई देशों की धरती हिली है
कुदरत का कहर कई देशों पर बरसा है। सुबह से दुनिया के कई देशों की धरती हिल रह है। तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजरायल ममें भूकंप के झटके महसूस किए गए।
तुर्की और सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही
भूकंप ने सबसे ज्यादा तबाही तुर्की और सीरिया में मचाई।
दूसरा भूकंप भी 7.5 की तीव्रता का
भूकंप के बाद राहत और बचाव में कार्य चल रहे थे कि भारतीय समयानुसार शाम चार बजे फिर तुर्की और सीरिया में तेज भूकंप के झटके आए, जिसकी तीव्रता 7.5 रियेक्टर स्केल पर मापी गई।
अब तक 13 लोगों की मौत, आंकड़े और बढ़ेंगे
इस भूकंप से कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई हैं। अब तक दोनों देशों में 13 सौ लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है। तुर्की में 560 लोगों की मौत बताई जा रही है, बाकी जानें सीरिया में गई हैं। तुर्की में आपात बैठक बुलाई गई है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।
भारत ने तुर्की की मदद को हाथ बढ़ाया
तुर्की की मदद के लिए भारत ने हाथ बढ़ाया है, जहां आवश्यकता की चीजों को भेजे जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नईदिल्लीलीक्स….दुनिया के नौ देशों में भूकंप के झटके। तुर्की और सीरिया में भारी तबाही। तीन सौ से ज्यादा मरे।पीएम मोदी का तुर्की को मदद का प्रस्ताव। देखें फोटो।