आगरालीक्स…सीएम योगी ने कहा है कि आगरा शीघ्र ही मेट्रो सिटी के रूप में उभरेगा। जी20 देशों के आतिथ्य को तैयार है। निवेश को भी वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलेगी।

सीएम ने टनल निर्माण कार्य का बटन दबाकर किया श्रीगणेश
सीएम योगी यहां रामलीला ग्राउंड पर आगरा मेट्रो रेल परियोजना, निर्माण के दूसरे चरण, टनल निर्माण कार्य का बटन दबाकर श्री गणेश करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पीएम ने दिसंबर2020 में किया था शुभारंभ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने दिसंबर 2020 में आगरा मेट्रो कार्य के भूमि पूजन का कार्य आगरा में आकर के किया था। इसके लिए जो लक्ष्य तय किया गया था कि अगस्त 2024 तक जो प्राथमिकता के आधार पर कॉरिडोर पूर्ण करना है।

मानकों को पूरा करते हो रहा है कार्य
यह पूरा कार्य 6 किलोमीटर का है, जिसमें 3 किलोमीटर एलिवेटेड है और 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड टनल के माध्यम से है। उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन, जिसके मार्गदर्शन में आगरा मेट्रो का कार्य चल रहा है , यह आगरा की पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशीलता, टीटी जैड की गाइडलाइन का पालन करते हुए, पर्यावरण के उन सभी मानकों को पूरा करते हुए, समय से छह माह पूर्व ही प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य को संपन्न करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
गंगा-यमुना है टनल के नाम
मुख्यमंत्री ने टीबीएम मशीन का जिक्र करते हुए कहा कि आज यहां पर गंगा और यमुना दो अंडरग्राउंड टनल निर्माण के कार्य का शुभारंभ हुआ है।
आगरा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ पर्यटन की सुविधाओं के विकास और रोजगार के बेहतर सृजन के लिए व पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस अत्याधुनिक साधन के लिये, यहां के जनप्रतिनिधि लम्बे समय से मांग करते रहे हैं।
इसी साल तक पूरा हो सकता प्रायरिटी कॉरोडोर
प्रयास है कि दिसंबर 2023 तक हम लोग प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य को जो लगभग 6 किलोमीटर है, इसे पूरा करने में सफल होंगे।
इसके लिए दो कोरिडोर विकसित करने की स्वीकृति दी गई है, जो 29 किमी. व 400 मीटर लंबा है। प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने इस कार्य को पूरा कराने के लिए पीएम मोदी, यूपी मेट्रो कारपोरेशन से जुड़े अधिकारियों की भी सराहना की।
आगरा जी-20 सम्मिट को भी तैयार
सीएम योगी ने कहा कि आगरा जी-20 सम्मिट के अतिथियों का स्वागत करने को तैयार है, जिसका भी उन्होंने निरीक्षण किया है, मुझे प्रसन्नता है कि बृजभूमि वैसे भी आतिथ्य सेवा के लिए विख्यात है।
आगरा में तीन सम्मिट होनी हैं
उन्होंने कहा कि तीन सम्मिट आगरा में होनी है, 10, 11, 12 और 13 को यहां पर आयोजित होगी, फिर अगस्त माह में तो सम्मिट यहां आयोजित होनी हैं, चार सिटी जो इसके लिये चयनित किए गए हैं उत्तर प्रदेश में, जिसमें आगरा भी शामिल है।
यूपी में कुल 11 सम्मिट होंगे। यह सभी कार्यक्रम आगरा में पर्यटन की संभावनाओं को, आगरा में निवेश की नई संभावनाओं को एक वैश्विक स्तर पर मान्यता देने में सफल होंगे
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष, भानू महाजन, मेयर नवीन जैन, विधायक डा0 जी0एस0 धर्मेंश, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह कुशवाहा, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त डा0 प्रीतिन्दर सिंह, सीडीओ ए. मनिकन्डन,एडीए उपाध्यक्ष, चर्चित गौड़ आदि थे।
।