नईदिल्लीलीक्स… फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड माफिया के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा है कि अगर ये लोग नहीं सुधरे तो वह उन्हें घर में घुसकर मारेंगी।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘जो भी लोग उनके लिए परेशान थे, उन्हें वह बता रही हैं कि बीती रात से उनके आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है। कोई उन्हें फॉलो नहीं कर रहा है, बिना कैमरे के और ना ही कैमरे के साथ।
नहीं पता मैं कितनी बड़ी वाली हूं
उन्होंने आगे लिखा, “मैसेज तो चंगु मंगू गैंग के लिए है, बच्चों तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा, सुधर जाओ नहीं तो…घर में घुस कर मारुंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं, उनको तो ये पता है कि मैं पागल हूं, लेकिन ये नहीं पता कि मैं कितनी बड़ी वाली हूं।
फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त
उल्लेखनीय है कि कंगना ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बताया था कि उनका कोई पीछा कर रहा है, घर से लेकर घर की छत तक हर जगह उनका पीछा हो रहा है. वहीं वो अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।