नईदिल्लीलीक्स… पीएम ने हेलीकॉप्टर फैक्ट्री देश को समर्पित की। अरबपतियों की सूची में भारत का दबदबा घटा। पखावज वादक दिनेश प्रसाद का कार्यक्रम के दौरान निधन..
प्रख्यात पखावज वादक दिनेश प्रसाद नहीं रहे

प्रख्यात पखावज वादक दिनेश प्रसाद का आज लखनऊ के सनतकदा महोत्सव में एक कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह लंबे समय से संगीत नाटक अकादमी कथक केंद्र में कार्यरत रहे।
एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की अपनी यात्रा के दौरान सोमवार को तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलीकॉप्टर कारखाने को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान तुमकुरु में ही लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी अनावरण किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम बसवराज बोम्मई मौजूद रहे।
अंबानी भी टॉप-10 से बाहर

दुनिया के दस सबसे अमीर अरबपतियों में भारत का दबदबा खत्म हो चुका है। शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अदाणी अमीरों की सूची से लगातार खिसकते जा रहे हैं। वहीं, टॉप-10 में शामिल दूसरे भारतीय मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अंबानी और अदाणी दोनों की नेट वर्थ में सोमवार को भी कमी आई। सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे तक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में 68.8 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गौतम अदाणी की नेट वर्थ में 2.7 अरब डॉलर की गिरावट हुई।
सेंसेक्स 335 अंक फिसला
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद लाल निशान पर खुला भारतीय बाजार बंद भी लाल निशान पर ही हुआ।