आगरालीक्स …आगरा का एक मार्केट प्लास्टिक मुक्त।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अजीत नगर मार्केट, अर्जुन नगर को आगरा का प्रथम सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री मार्केट घोषित किया गया। यहां मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रयास से सभी दुकानों में दो डेस्टबिन रखे गए हैं।
आगरा में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए, इसके लिए अभियान चल रहा है। नगर निगम की टीम प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के चालान काटने के साथ ही प्लास्टिक जब्त कर रही है। इसके बाद भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजारों में पॉलीथिन में सामान मिल रहा है।
पॉलीथिन मुक्त हुआ अजीत नगर मार्केट
अजीत नगर बाजार कमेटी के द्वारा सभी दुकानदारों की तरफ से नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को पत्र लिखकर प्रमाणित किया कि हम न प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे न ही किसी को करने देंगे।
थैले में मिलेगा सामान
आईईसी एक्सपर्ट सरदार बलजीत सिंह द्वारा सभी को स्वच्छता एवम प्लास्टिक मुक्त की शपथ दिलाई गई नगर निगम द्वारा कपड़े के थैले वितरण किए। नगर निगम की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर केके पांडे,जेडएसओ रामू सागर,सरदार बलजीत सिंह, एसआई राजीव बाल्यान,मुकेश पाठक,विष्णु राजा,खाद्य निरक्षक प्रदीप गौतम एवम एचएमएस की टीम उपस्थित रही।
अजीत नगर बाजार कमेटी से राजेश यादव, सुंदर चेतवानी, मनोज नोतनानी दिनेश अरोरा, राणा रंजीत सिंह, सुनील कुमार, सहज जी, अमित लवानिया, सुनील बाबू आदि मौजूद रहे