आगरालीक्स…आगरा में सॉल्वर गैंग्स पर पुलिस का एक्शन. 26 मुकदमें में 71 आरोपी अरेस्ट…
पुलिस कमिश्नरेट आगरा की पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले मेधावी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले सॉल्वरों, परीक्षा में बैठने वाले फर्जी अभ्यर्थियों और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए विगत दिनों में 71 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

सबसे ज्यादा इन थानों में पकड़े गए सॉल्वर
कमला नगर में एक मुकदमा, दो आरोपी पकड़े
जगदीशपुरा में एक मुकदमा, 2 आरोपी पकड़े
शाहगंज में दो मुकदमे, 11 आरोपी पकड़े
सिकंदरा में 8 मुकदमे, 12 आरोपी पकड़े
सैंया में 4 मुकदमे, 19 आरोपी पकड़े
अछनेरा में दो मुकदमे, 5 आरोपी पकड़े
एत्मादपुर में 5 मुकदमे, 10 आरोपी पकड़े
बमरौली कटारा में 1 मुकदमे, 6 आरोपी पकड़े
बाह में दो मुकदमे, 4 आरोपी पकड़े गए
कुल 26 मुकदमों में 71 आरोपी पकड़े गए.