आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम ने गोदाम पर मारा छापा. 64 किलो प्लास्टिक गिलास और 33 किलो थर्माकॉल की जब्त…
जी20 सदस्यों के आगरा आगमन को लेकर आज नगर निगम की ओर से पीलाखार नुूनिहाई में स्थित प्रतिबंधित थर्माकॉल, प्लासिटक गिलास व दौने के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई. पुलिस ने यहां से 64 किलोग्राम प्लास्टिक गिलास, 33 किलो थर्माकॉल जब्त की. कार्रवाई में नगर निगम ने एक लाख 50 हजार रुपसे वसूले और नगर निगम कोष में जमा कराए.

इस मौके पर उप नगर आयुक्त विकास सैन तथा एसएफआई अभय यादव, नीरज सिंह एवं तथा प्रवर्तन दल मौजूद रहा. इसके अलावा ताजगंज जोन से होटल रमाडा व बसई मंडी चौराहे के आसपास रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें मौके पर सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह तथा एसएफआई राघवेंद्र यादव तथा प्रवर्तन दल मौजूद रहा.