आगरालीक्स…डॉ. एमपीएस स्कूल वर्ल्ड स्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी. डांस, मस्ती, सिंगिंग के साथ सीनियर्स को दी गई शानदार विदाई
सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए जूनियर छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का रंगारंग आयोजन होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर में किया गया जिसमें उन्होंने सीनियर छात्रों को विदाई दी. इस फेयरवेल पार्टी की थीम ‘अंटिल नैक्स्ट टाइम’ रखी गई. कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह सेवानिवृत्त) ने दीप प्रज्जवलित कर किया. छात्रों ने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक व मार्डन कार्यक्रम पेश किए. कक्षा 11वीं के छात्रों ने हास्य व्यंग कविताओं से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. बॉलीवुड डांस और गायन का सभी ने जमकर मजा लिया वहीं स्कूल के अन्य छात्रों द्वारा ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया. कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा अपने सीनियर्स को समर्पित एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें सीनियर्स छात्रों के सफर को बड़े ही रोमांचक एवं दिल छू लेने वाले तरीके से दर्शाया गया. कई गेम्स भी हुए.

द्वितीया चरण में मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया जिसके लिए उनहें कई चैलेन्ज दिए गए. कक्षा 12वीं के तोषित डावर को मिस्टर डॉ. एमपीएस एवं कक्षा 12वीं की उर्मिन त्तिल को मिस डॉ. एमपीएस चुना गया. ग्रुप के चयेरपर्सन एके सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामरा की. स्कूल की प्रधानाचार्य रितु सिंह ने कक्षा 12वीं के छात्रों को स्कूल से विदाई देते हुए 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में डीएन एकेडमिके एचएल गुप्ता, डॉ. नितिन मित्तल, राखी शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा.