आगरालीक्स… आगरा से दुनिया को संदेश दिया जाएगा, 20 देशों के 180 प्रतिनिधि महिला सशक्तिकरण पर मंथन करेंगे, मेहमानों का शाही अंदाज में आज आने पर स्वागत होगा, मिनट टू मिनट प्रोग्राम । वीडियो
भारत को दिसंबर 2022 से नवबर 2023 तक जी 20 देश की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। 1999 में बने जी 20 देश के समूह में वे 20 देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था दुनिया की 85 फीसदी है, वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ही जी 20 का गठन हुआ था। नई दिल्ली में सितंबर 2023 में जी 20 देश का शिखर सम्मेलन होगा, इससे पहले देश भर में बैठक होनी है। इसकी शुरूआत आगरा से हो रही है।
आगरा में 10 से 13 फरवरी तक जी 20 देश के 180 प्रतिनिधि रहेंगे। 10 फरवरी को खेरिया एयरपोर्ट पर शाम को प्रतिनिधि आएंगे, पुष्प वर्षा होगी, कल्चरल प्रोग्राम होंगे। शहर को सजाया गया है, भव्य स्वागत किया जाएगा।
10 फरवरी
खेरिया एयरपोर्ट पर जी 20 देश के मेहमान शाम को आएंगे, शाही अंदाज में खेरिया एयरपोर्ट तक भव्य स्वागत होगा, होटल ताज कन्वेंशन और ताज व्यू, फतेहाबाद रोड पर प्रतिनिधियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है
11 फरवरी
सुबह 7.30 बजे से 8.15 बजे तक योग
सुबह नौ से 10 बजे तक ब्रेकफास्ट विद पावर वूमेन
10.15 बजे से 12 बजे तक, होटल ताज कन्वेंशन में महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला
पहला सत्र छवि राजपूत और सी गुलाटी संबोधित करेंगी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्म्रति ईरानी संबोधित करेंगी
डिजिटल स्किल्स पर कार्यशाला
शाम चार बजे तक अलग अलग सत्र होंगे
शाम छह बजे से
आगरा किला का प्रतिनिधि विजिट करेंगे, कल्चरल प्रोग्राम और रात्रि भोज
12 फरवरी
सुबह 7.30 बजे से 8.15 बजे तक योग
9 से 10 बजे तक होटल ताज कन्वेंशन में ब्रेकफास्ट
सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक दुनिया में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा
शाम चार बजे ताजमहल का दीदार
13 फरवरी
सुबह जी 20 देश के प्रतिनिधि चले जाएंगे