नईदिल्लीलीक्स… देश के 13 राज्यपाल-उप राज्यपालों को को बदला गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह और लद्दाख के राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का इस्तीफा मंजूर।

रमेश बैस महाराष्ट्र के नये राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए वहां अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया है। कोश्यारी पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रहने के दौरान अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे, कई बार बयानों पर विवाद छिड़ा और माफी भी मांगनी पड़ी थी।
यूपी के लक्ष्मण प्रसाद सिक्कम के राज्यपाल राष्ट्रपति ने इसके अलावा 12 अन्य राज्यपालों को भी बदला है। राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। यूपी विधानपरिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्कम के राज्यपाल होंगे। तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष राधाकृष्णनन झारखंड के राज्यपाल होंगे। गुलाब चंद्र कटारिया अब असम के राज्यपाल होंगे। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डा. बीडी मिश्रा लदद्ख के उपराज्य पाल नियुक्त किए गए हैं।
इन राज्यों के भी राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले
भाजपा नेता शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल जस्टिस नजीर ने अयोध्या औरनोटबंदी जैसे मामलों की सुनवाई की थी।
मणिपुर के एलए गणेश अब नगालैंड के राज्यपाल होंगे। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अब बिहार के राज्यपाल होंगे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिसा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया मणिपुर की राज्यपाल नियुक्त की गई हैं।