आगरालीक्स…आगरा में बड़ी घटना. घर में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत. पॉश कॉलोनी में हुई घटना
आगरा में बड़ी घटना सामने आई है. थाना सिकंदरा क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में मकान के अंदर आग लगने से एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. जिस समय आग लगी, उस समय महिला अकेली थी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई.
पुलिस के अनुसार घटना थाना सिकंदरा के डिवीजन चौकी के अंतर्गत दुर्गेशपुरी कॉलोनी की है. यहां से सूचना मिली कि एक घर में आग लग गई है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया. लोकल लोगों की मदद से आग को बुझाया गया और उस पर काबू पाया गया. जब मकान के अंदर कमरे में गए तो यहां एक बुजुर्ग महिला 61 वर्षीय राजरानी पत्नी कृष्ण दत्त गौतम की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घर में बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे. जिस समय घटना हुई उस समय राजरानी घर में अकेली थीं और उनके पति कृष्ण दत्त गौतम अपने फार्म हाउस पर गांव गए हुए थे. पुलिस के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना प्रतीत हो रही है. टीम को बुलाया गया है और जांच की जा रही है.