आगरालीक्स…आगरा में 26-27 मार्च को कोठी मीना बाजार में सजेगा भव्य मेला. भगवान झूलेलाल जयंती पर लगेगा तीसरा विशाल मेला…इनको मिली जिम्मेदारी
जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति की एक बैठक रंग महल वेंकट हाल मारुति स्टेट पर आयोजित की गई। भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में 26-27 मार्च को कोठी मीना बाजार आगरा में भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। बैठक में सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी के तृतीय विशाल मेले का संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी महेश मंघरानी को चुना गया। हेमंत भोजवानी को मेला व्यवस्था प्रमुख, गिरधारीलाल भगत्यानी व सुंदरलाल हरजानी संरक्षक, सूर्यप्रकाश मदनानी महामंत्री, जयप्रकाश धर्मानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश सीतलानी, ईश्वरदास बुलचंदानी, नारायणदास लालवानी, नानकराम मानवानी, प्रदीप वनवारी, हीरालाल असनानी, लालचंद मोटवानी, डॉ० एस के वीरानी, जे के मदनानी, विनोद सीतलानी, भगवान आवतानी, मनोज नोतनानी, सुनील कर्मचन्दानी, सुंदर चेतवानी, संजय नोतनानी, लक्ष्मण भावनानी, सुनील मानवानी, मोहनलाल धर्मानी, मनीष हरजानी, चिम्मन पेरवानी, हरीश टेहलयानी, नरेश बत्रा, भारत वाधवानी, नरेश लखवानी, सोनू मदनानी, जाजन भाई, बी डी दासवानी आदि उपस्थित रहे।