आगरालीक्स…आगरा में रिकॉर्ड 42 डिग्री तापमान रहा आज. दिन में चिलचिलाती धूप और उमस ने किया लोगों को बेहाल…जानें क्या है बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जून की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. गुरुवार को सुबह से ही सूरज की आग बरसाती किरणें लोगों परेशान करती रहीं. दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि उसमें एक पल भी ठहरा नहीं जा रहा था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में कल बारिश हो सकती है लेकिन गर्मी का क्रम बरकरार रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 25/06/26) 41.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/06/26) 26.9
Departure from Normal(oC) -1.6