आगरालीक्स…आगरा में मेधावी स्टूडेंट्स का किया गया सम्मान. आईआईटी और जेईई मेन में टॉप पर्सेन्टाइल हासिल करने पर स्टूडेंट्स को मिला पुरस्कार
आज मंगलवार को खंदारी देव नगर स्थित विद्यामंदिर क्लासेस में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान IIT JEE- Main में जिन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप पर्सेन्टाईल हासिल की उनको विद्यामंदिर क्लासेस द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यामंदिर क्लासेज आगरा शाखा की प्रबंधक आयशा ने IIT JEE Main के प्रथम चरण में टॉप पर्सेन्टाईल हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विद्यामंदिर क्लासेस आगरा संस्थान में तैयारी करते हुए IIT JEE-Main के पहले चरण में छात्र कृष्णा गोयल 99.77 पर्सेन्टाईल, तन्वी अग्रवाल 99.70 पर्सेन्टाईल आगरा गर्ल्स टाॅपर*, यश चौधरी 99.60 पर्सेन्टाईल, उत्सव शर्मा 99.53 पर्सेन्टाईल इत्यादि पर्सेन्टाईल प्राप्त किये हैं।

शाखा प्रबंधक आयशा ने छात्रों को उनके शानदार शैक्षिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यामंदिर क्लासेज आगरा द्वारा छात्रों को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता है, जिसका परिणाम आपके सामने है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2022 में भी IIT-JEE Advanced की परीक्षा में उनके संस्थान के 2 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राहुल अग्रवाल सिंह ने AIR-327 और आदित्य गौतम ने AIR-953 आगरा में सर्वश्रेष्ठ इत्यादि रैंक हासिल की थी। उन्होंने कहा कि विद्यामंदिर क्लासेस छात्रों के भविष्य को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं विद्यामंदिर क्लासेज द्वारा छात्र-छात्राओं के किये गए सम्मान को देखकर उनके अभिभावक भी खुश नजर आए। इस अवसर पर आयशा (शाखा प्रबंधक), दिशांत जापरा (शिक्षक), श्याम सुंदर शर्मा (शिक्षक), चेतन खण्डेलवाल (शिक्षक), छात्रों के अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।