Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Bombay blood group brought from Bangalore flight to save woman’s life in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Bombay blood group brought from Bangalore flight to save woman’s life in Agra…#agranews

284

आगरालीक्स…आगरा में अब फ्लाइट से लोग तो आ—जा रहे ही हैं, जिंदगी भी बचाई जा रही है…महिला की जान बचाने को बेंगुलरु से मंगाया रेयर ग्रुप का ब्लड…

आगरा में फ्लाइट लगातार चल रही हैं. हालांकि अभी पांच शहरों के लिए ही चल रही हैं लेकिन पिछले करीब छह महीने से ये फ्लाइट रेगुलर और समय पर चल रही हैं जिसके कारण हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है. लेकिन अब फ्लाइट से लोग तो आ ही रहे हैं, जिंदगी भी बचाई जा रही है. आगरा के एसएन में भर्ती एक महिला प्रसूता की जान बचाने के लिए रेयर ब्लड ग्रुप का ब्लड बेंगलुरु से फ्लाइट के जरिए मंगाया गया.

जानिए क्या है पूरा मामला
सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में 8 माह की गर्भवती अनीता पत्नी मुकीम निवासी खेरिया मोड़ प्रसव के लिए परिवारजन ने भर्ती कराया था. जांच में पता चला कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो चुकी थी. मरीज के शीघ्रातिशीघ्र ऑपरेशन किया जाना था, परंतु मरीज का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण डॉक्टर की सलाह पर रक्त की भी अत्यंत आवश्यकता थी. जब मरीज के ब्लड ग्रुप की जांच लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर आगरा में की गई तो पता चला कि मरीज का ब्लड ग्रुप अतिदुर्लभ ब्लड बॉम्बे ब्लड ग्रुप है. इस दुर्लभ ब्लड ग्रुप के व्यक्ति सम्पूर्ण भारत देश में सीमित ही है.

यह मामला जैसे ही लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल के संज्ञान में आया तो ब्लड बैंक के संजोयक रोहित अग्रवाल एडवोकेट ने संकल्प इंडिया फाउंडेशन बेंगलुरु में संपर्क किया और मरीज के लिए रक्तदाता अथवा बॉम्बे ब्लड ग्रुप तत्काल एयर फ्लाइट के माध्यम से लाने की रूपरेखा लोकहितम ब्लड बैंक की जिम्मेदारी एवं खर्चे पर बनाई गई. इसमें बेंगलुरु से डॉक्टर रजत अग्रवाल का सहयोग प्राप्त हुआ. साथ ही साथ बिना रक्त आवश्यकता के मरीज का प्रसव कराया जाये, इस पर भी गंभीरता से आज डॉ. सरोज सिंह (विभागाध्यक्ष महिला एवं प्रसूति विभाग एस एन मेडिकल कॉलेज) व उनकी विशेषज्ञ डॉक्टर टीम के साथ मिलकर रूपरेखा तैयार की गयी. साथ ही लोकहितम द्वारा मरीज के लिए किसी भी आपातकाल स्थिति में मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराने के आश्वासन पर डॉक्टर टीम द्वारा प्रसव के लिए सहमति दी गयी एवं लोकहितम के इस अतुलनीय व अकल्पनीय सहयोग की प्रशंसा भी की गयी.

डॉक्टर सरोज सिंह के निर्देशन में शाम 4.30 बजे मरीज का सुरक्षित प्रसव कराया गया जिसमें मरीज की जान बचाई गयी और फिर ब्लड की आवश्यकता नहीं पड़ी. यह मरीज का छठवां बच्चा था जिसे बचाया नही जा सका लेकिन महिला मरीज स्वस्थ हैं. प्रसव ऑपरेशन के बाद मरीज अनीता के पति मुकीम एवं उनके परिवारजन ने लोकहितम ब्लड बैंक एवं महिला एवं प्रसूति विभाग एस एन मेडिकल कॉलेज का आभार व्यक्त व्यक्तिगत रूप से किया. रोहित अग्रवाल की सक्रियता एवं परिश्रम से यह कठिन कार्य संभव हो सका एवं अनीता को नया जीवन मिल गया. लोकहितम ब्लड बैंक मैनेजमेंट की तरफ से डॉक्टर सरोज सिंह (विभागाध्यक्ष महिला एवं प्रसूति विभाग एस एन मेडिकल कॉलेज) व उनकी विशेषज्ञ डॉक्टर टीम का इस सहयोग हेतु आभार भी व्यक्त किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

error: Content is protected !!