आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर नहीं चल सकेंगे 70 हजार वाहन. आरटीओ ने इस नंबरों की सीरीज के वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया निरस्त..देखें वीडियो
अब आगरा की सड़कों पर 15 साल से पहले के रजिस्टर्ड वाहन नहीं चल सकेंगे. आरटीओ ने ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है. जिन वाहनेां का पंजीकरण निरस्त किया गया है उनके नंबरों की सीरीज यूपी 80 एएस से एवाई तक की है. अगर ऐसे वाहन आगरा में अब चलते दिखाई दिए तो इनके चालान के साथ ही वाहन को सीज करने का भी एक्शन लिया जाएगा. इस संबंध में आरटीओ प्रमोद कुमार ने वीडियो के जरिए पूरी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि आगरा स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर इन वाहनों की सीरीज निगरानी के लिए भेज दी गई है. आगरा में अब एएस से एवाई सीरीज तक के वाहन 15 साल पूरे कर चुके हैं और अब शहर की सड़कों पर ये नहीं चल सकेंगे. उन्होंने बताया कि जिन वाहनों के 15 साल पूरे होने ेक बाद अन्य जनपदों व राज्यों से एनओजी लेकर रजिस्टर्ड कराया गया है, ऐसे वाहनों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाएगा.