Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Shri Aurobindo Society celebrated the birth anniversary of Shri Maa in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shri Aurobindo Society celebrated the birth anniversary of Shri Maa in Agra…#agranews

281

आगरालीक्स…आगरा में मनाई श्री मां का जयंती समारोह. वक्ताओं ने कहा—श्री माँ ने दिया अखंड भारत और मानव के समग्र विकास का आध्यात्मिक संदेश

श्री अरबिंदो सोसाइटी आगरा द्वारा मंगलवार शाम यूथ हॉस्टल में श्री माँ का जयंती समारोह मनाया गया। समारोह अध्यक्ष और रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल के फाउंडर गिरीश गुप्ता, मुख्य अतिथि और आरएसएस से जुड़े आनंद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि व प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल तथा डॉ. रेणुका मित्तल ने श्री माँ की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता गर्ग ने श्री माँ की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री माँ ने अखंड भारत की संकल्पना के साथ मानव के समग्र विकास का अध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने समझाया कि अपने जीवन काल में अपने भीतर ईश्वरत्व को प्रकट करना ही हर मानव का अंतिम लक्ष्य है।

भजनों की सुरधारा ने किया मंत्रमुग्ध
आंश्वना सक्सेना की वंदे मातरम् पर संगीतमय प्रस्तुति ने सबको भावविभोर कर दिया। ‘माता दुर्गे तुम भारत में अविर्भूत हो’ भजन पर सब झूम उठे। सुभाष सक्सेना ने हारमोनियम और परमानंद ने तबला पर संगत दी। रुपेश मल्होत्रा के भजन ‘मेरे मन के अंध तमस में ज्योतिर्मय उतरो’ ने भी समारोह में चार चाँद लगा दिए।

ग्वालियर रोड पर बना रहे द स्प्रिचुअल रिट्रीट
श्री अरबिंदो सोसायटी आगरा द्वारा मानव के आध्यात्मिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यकलाप का विवरण प्रस्तुत करते हुए आलोक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सोसायटी द्वारा ग्वालियर रोड पर नगला इमली में स्प्रिचुअल रिट्रीट के नाम से श्री अरविंद आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पढ़ते हुए आर्किटेक्ट ध्रुव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शहरी प्रदूषण से दूर शांत, सुखद और प्राकृतिक हरीतिमा वाले इस आश्रम में लोगों को आध्यात्मिक साधना के साथ नेचुरोपैथी, एक्यूपंक्चर और औषधि रहित उपचार के सहारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का लाभ भी मिलेगा।

समाजसेवी अशोक गोयल ने भामाशाहों से आश्रम निर्माण में अर्थ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मानव कल्याण के निमित्त दान किया गया धन ही पुण्यदाई होता है। डॉ. सुनीता गर्ग ने बताया कि खतैना रोड स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम की तकनीकी व्यवस्था श्री अरविंदो सोसाइटी संभालेगी। साथ ही सोसाइटी फिरोजाबाद में टर्मिनल इलनेस सेंटर को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए भी कृत संकल्पित है।

इनकी भी रही सहभागिता
समारोह का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार अशोक अश्रु ने किया। सुषमा अग्रवाल ने सबका आभार व्यक्त किया। उमेश अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाएं संभालीं। कविता कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुषमा सिंह, आभा चतुर्वेदी, सचिन जैन, रेकी गुरु दीपक सत्संगी, गणेशी लाल, डॉ. सुमन बंसल, कौशल सिंह, डॉ. वीना गुप्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

error: Content is protected !!