आगरालीक्स ….आगरा के नगर आयुक्त का तबादला, डीएम बनाए गए, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 24 आईएएस के तबादले।

आगरा के नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे जुलाई 2022 में ज्वाइन किया था। वे आगरा में ढ़ाई साल नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे। उन्हें अब चंदौली का डीएम बनाया है। सीडीओ अलीगढ़ अंकित वार्ष्णेय को नगर आयुक्त आगरा बनाया गया है।
हालांकि अभी सूची जारी नहीं की गई है
इनके लिए गए तबादले
नगर आयुक्त आगरा निखिल टी फुंडे, डीएम चंदौली बनाए गए
प्रेरणा शर्मा को बनाया गया डीएम हापुड़
सैमुअल पी को एमडी केस्को कानपुर
अनिल ढीगरा को एमडी जल निगम बनाया गया
रजनीश गुप्ता प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन बनाए गए