आगरालीक्स ….आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत, कई घायल।

बुधवार सुबह लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही स्कॉर्पियो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शिकोहाबाद, फिरोजाबाद में अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, यूपीडा की टीम भी पहुंच गई। स्कॉर्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में एक की मौत
हादसे में 45 वर्षीय सुरजीत निवासी बलौज थाना कोटपुतली जयपुर राजस्थान की मौत हो गई। चालक महेश निवासी मोहनपुरा जयपुर, रिंकी, अनुष्का, महावीर, रंजीत, धर्मपाल और देशराज घायल हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।