आगरालीक्स…आगरा में 12 वर्षीय कथावाचक वृंदावन की खुशी किशोरी से सुनिए श्रीमद्भागवत कथा. 24 से महालक्ष्मी मंदिर परिसर में बहेगी श्रद्धा की धारा
हरि बोल सेवा समिति की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन 24 फरवरी से दो मार्च तक किया जा रहा है। इसमें 12 वर्षीय कथावाचक खुशी किशोरी (वृंदावन) द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी। समिति की अध्यक्ष ममता सिंघल ने महालक्ष्मी मंदिर में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि यह कथा महालक्ष्मी मंदिर परिसर में होगी, जिसकी तैयारियां की जा चुकी हैं। कलश यात्रा 24 फऱवरी शक्ति सुशील मंदिर, बल्केश्वर चौराहा से शुरू होगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई महालक्ष्मी मंदिर परिसर में बने पंडाल में पहुंचेगी। जहां पहले दिन श्रीमद् भागवत सप्ताह का महत्व बताया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल ने बताया कि कथा के मुख्य य़जमान मनोज अग्रवाल व रेखा अग्रवाल होंगे। इनके अलावा नियमित यजमान भी होंगे। कथा की पूर्णाहुति दो मार्च को होगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि व्यास पीठ आचार्य खुशी किशोरी ने कम उम्र में ही काफी लोकप्रियता कर ली है। देश के विभिन्न नगरों में उनके शिष्य हैं। जगह-जगह उनकी कथाएं बड़ी ही श्रद्धा के साथ सुनी जा रही हैं।

दीप प्रज्वलन में बाल व्यास खुशी किशोरी जी भगवादचार्य, पिता डॉक्टर लोकेश शर्मा, माता जी श्यामोली शर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल राम ज्वैलर्स, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता बिल्डर्स, आदर्श नंदन गुप्ता, अमित ग्वाला पार्षद, डॉली अग्रवाल, अशोक गुप्ता उमेश सिंगल मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में महेश जोहरी, विनय वर्मा विक्की गर्ग मोहन अग्रवाल, हरीश पंजवानी, नरेन्द्र अग्रवाल राम गोपाल मीना गर्ग रिशा गर्ग पूजा, राधा अग्रवाल, अंशु गोयल अनु अग्रवाल, शिल्पी गोयल, नीतू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अल्पना गर्ग, प्रीति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।