आगरालीक्स…आगरा के बर्तन कारोबारी से दिनदहाड़े लूट. कारोबारी की एक्टिवा लूट ले गए बदमाश. डिग्गी में रखे थे 4 लाख रुपये…
आगरा के दरेसी में बर्तन कारोबारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बदमाश उनकी एक्टिवा को छीनकर भाग निकले. एक्टिवा की डिग्गी में चार लाख रुपये थे जो कि वह तकादा करके ला रहे थे. घटना सैंया के नगला केहरी इलाके में हुई. पीड़ित कारोबारी ने इस मामले की सूचना थाना खेरागढ़ पहुंचकर पुलिस को दी. लूट की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
ये है पूरा मामला
कमला नगर के तेज नगर में श्याम लालवानी रहते हैं. इनकी दरेसी में बर्तनों की दुकान है. आज दोपहर करीब सवा दो बजे श्याम लालवाली धौलपुर के सहपऊ से तकादा करने के लिए गए थे. तकादा करके वह अपनी एक्टिवा की डिग्गी में चार लाख रुपये रखकर वापस आगरा की ओर लौट रहे थे. व्यापारी ने पुलिस को बताया कि नगला केहरी में उन्हें लघुशंका हुई. जिस पर वह एक्टिवा को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका से निवृत्त होने लगे.

आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे. उन्होंने जबर्दस्ती उनकी एक्टिवा की चाबी छीन ल और धक्का देकर सड़क किनारे बने खेत में गिरा दिया. जब तक व्यापारी संभलता तब तक एक युवक एक्टिवा को स्टार्ट कर वहां से भाग निकला. दूसरा बदमाश बाइक से सैंया की ओर भाग कया. व्यापारी ने बदमाशों के पीछे दौड़ भी लगाई लेकिन वह दूर निकल गए. राहगीरों की मदद लेकर वह किसी तरह थाना खेगराढ़ पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. लूट की सूचना पर खेरागढ़ सीओ महेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. सैंया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है.