आगरालीक्स…22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा. एक लाख से अधिक लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन. केदारनाथ—बद्रीनाथ के कपाट इस तारीख को खुलेंगे
चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इस यात्रा का उत्साह इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच दिन के अंदर एक लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से हो जाएगी. 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे तो वहीं 25 अप्रैल को केदरानाथ और 27 अप्रैल को भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे.

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए लोग विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. व्हाटसअप पर पंजीकरण करने के लिए 8394833833 पर यात्रा टाइप कर भेजना होगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं की यात्रा संबंधी जानकारी और सुझावों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन लनंबर भी जारी किए हैं. इसमें टोल फ्री नंबर 1364 व चारधाम कंट्रोल रूम नंबर 0135—2559898, 2552627, आपदा प्रबंधन नंबर 0135—276066 और टोल फ्री नंबर 1070 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं.