आगरालीक्स…आगरा के स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर को मिला डॉ. यूएस मिश्रा स्वर्ण पदक. 47वीं यूपीआर्थोकॉन—23 में किया गया सम्मानित
यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन की गोरखपुर में हुई 47वीं यूपीआर्थोकॉन—23 में एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. रजत कपूर को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेंशन के लिए डॉ. यूएस मिश्रा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. वे एसएनएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ हैं. उन्हें बीते साल वाराणसी में भी डॉ. एके गुप्ता स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था.
यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनूप अग्रवाल, सचिव डॉ. संतोष सिंह और केजीएमसी लखनऊ के डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें यह पदक दिया.