आगरालीक्स ….आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में विज्ञान की परीक्षा देने छात्रा की जगह शिक्षिका पहुंच गई, मुकदमा दर्ज।

श्रीमती भगवती देवी इंटर कॉलेज, टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल बिज्ञान की परीक्षा थी। केंद्र व्यवस्थापक हरीबाबू शर्मा का कहना है कि सुबह आठ बजे से परीक्षा कक्ष में छात्राएं पहुंचने लगी। 8.10 बजे कक्ष में पहुंची युवती को देख शक हुआ, वह कद काठी से शिक्षिका नहीं लग रही थी। उससे पूछा तो उसने प्रवेश पत्र दिखा दिया, प्रवेश पत्र पर सोनिया तोमर नाम लिखा हुआ था।
मौके से भाग गई शिक्षिका
प्रवेश पत्र चेक किया गया तो फोटो का मिलान नहीं हुआ, इसके बाद हस्ताक्षर कराए गए वे भी गलत थे। महिला शिक्षिका को बुलाकर सख्ती से पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम रितु बताया, कहा कि गुलकंदी देवी इंटर कॉलेज में विज्ञान की शिक्षिका हूं, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश गुप्ता भी पहुंच गए। इसी बीच मौका मिलते ही रितु वहां से भाग खड़ी हुई, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।