आगरालीक्स ….आगरा में घर घर में सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज है। सर्दी जुकाम एलर्जी के कारण भी बढ़ा है, वातावरण में धूल कण उड़ रहे हैं, कमिश्नर ने स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।

आगरा का मौसम एक महीने से बदल गया है, मौसम बदलने से सर्दी जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है, आलम यह है कि हर घर में खांसी के मरीज मिल रहे हैं। तेज बुखार आने के साथ ही कमजोरी महसूस हो रही है और खांसी बंद नहीं हो रही है।
सूक्ष्ण कणों से हो रही परेशानी
मौसम बदलने के साथ ही वातावरण में सूक्ष्म कण की मात्रा बढ़ गई है। मेट्रो के काम के चलते भी धूलकण ज्यादा उड़ रहे हैं, धूलकण बढ़ने से एलर्जी की समस्या होने लगी है, जिन लोगों को धूलकण से एलर्जी है उन्हें सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या हो रही है।
बचाव करें, पूरा परिवार का सकता है चपेट में
फिजीशियन डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि इस मौसम में बचाव करें, परिवार में किसी एक सदस्य को सर्दी जुकाम होने पर अन्य लोगों में भी बीमारी फैलने का खतरा है। जिसे यह समस्या हो उससे दूर रहें। ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें और घर के बना भोजन ही लें।