आगरालीक्स…. आगरा में शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन की अगले दिन बिगड़ी तबीयत, मौत। हर कोई हैरान।

आगरा के धूलियागंज निवासी सोनिया की शादी 26 फरवरी को फतेहपुर सीकरी के महादेव गली निवासी राजू से हुई थी। 27 फरवरी को विदा होकर सोनिया अपनी ससुराल फतेहपुर सीकरी आ गई, दुल्हन ससुराल पहुंची, परिवार में खुशी का माहौल था, रात में गीत हुए।
सुबह बिगड़ी तबीयत, मौत
मंगलवार सुबह 10 बजे सोनिया की तबीयत बिगड़ गई, ससुरालीजन सोनिया को भरतपुर के हॉस्पिटल में ले गए, यहां डॉक्टरों के चेकअप के बाद सोनिया को म्रत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मौत का कारण पता नहीं चला है, लेकिन हर कोई हैरान है।