नईदिल्लीलीक्स… टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे टेस्ट में टॉस जीतना रास नहीं आया। पूरी टीम 109 रन पर ढेर। आस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत।
रोहित का टॉस जीतना रास नहीं आया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज इंदौर में शुरू हुआ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज में पहली बार टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन वह रास नहीं आया।
रोहित को 22 गेंदों में दो बार जीवनदान, 23वीं पर आउट
मैच की पहली ही गेंद रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई, विकेटकीपर के दस्ताने में चली गई पर अंपायर ने आउट नहीं दिया। आस्ट्रेलिया ने भी रिव्यू नहीं लिया। इसकी वजह से बच गए। इसी ओवर एक बार फिर एलबीडब्ल्यू हो गए लेकिन अंपायर के आउट नहीं देने और आस्ट्रेलिया के रिव्यू नहीं लेने से बच गए। दो जीवनदान मिलने पर भी रोहित ने सबक नहीं लिया और वह स्टंप आउट हो गए।
विकेटों का शुरू हो गया पतझड़
इसके बाद विकेटों का पतक्षड़ शुरू हो गया। भारत ने लंच तक सात विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 109 रन पर ढेर हो गई।
मैथ्यू कुहनेमन ने पांच विकेट लिए
विराट कोहली ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन ने 16 रन देकर पांच, लियेन ने तीन और मर्फी ने एक विकेट लिया।
आस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत, भारत को होगी परेशानी
आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चाय तक एक विकेट खोकर 71 रन बना लिए थे। आस्ट्रेलिया इस समय ड्राइविंग सीट पर है। इस मैच की हालत पहले दो टेस्टों में आस्ट्रेलिया की हुई थी, वही सेम हालत यहां भारत की देखने को मिल रही है।
टेस्ट चैंपियनशिप को एक टेस्ट जीतना जरूरी
भारत चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी तक 2-0 से आगे है और चार में से तीन टेस्ट मैच जीत लेता है तो उसका टेस्ट चैंपियनशिप खेलने का दावेदार हो जाएगा।