Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Agra news: according to the zodiac, sacrifice in Holika and choose colors, then home defects will go away, you will get progress
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news: according to the zodiac, sacrifice in Holika and choose colors, then home defects will go away, you will get progress

120

आगरालीक्स… होली के त्योहार पर राशि के अनुसार होलिका में दें किस वस्तु की आहुति तो होगी तरक्की। राशि के अनुसार रंग करते हैं गृह दोष होते हैं दूर।

शुभफल की होती है प्राप्ति

ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिषशोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक होली पर राशि के अनुसार कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा-

🍁 मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

🍁 वृष राशि वाले चीनी, जौ की आहुति दें।

🍁 मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर, सामिग्री की आहुति दें।

🍁 कर्क के लोग कपूर,लोहबान की आहुति दें।

🍁 सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

🍁 तुला राशि वाले कपूर और चावल की आहुति दें।

🍁 धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।

🍁 मकर व कुंभ वाले कालेतिल, राई या सरसो को होलिका दहन में डालें।

राशि के अनुसार रंग खेलना

🌸 ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रंगों के त्योहार में अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने से गृह दोष से मुक्ति मिलती है। हर राशि का एक स्वामी होता है, जिसे भाने वाले रंग से होली खेलकर आप अपनी राशि पर होली का शुभदायक प्रभाव डाल सकते हैं।

💥मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल के शत्रु शनि माने जाते हैं। इसलिए मेष राशि वालों को होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह काले और नीले रंग से दूर रहें।

💥 वृष राशि : वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र एक चमकीला ग्रह है। इसलिए वृष राशि वालों के लिए होली पर सफेद रंग का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा। इसलिए वृष राशि वालों को सफेदा लगाने के बाद होली खेलनी चाहिए।

💥 मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। होली के दिन ज्यादा से ज्यादा हरे रंग का प्रयोग करना भी लाभकारी होगा। इससे होली का पर्व उनके लिए शुभकारी होगा।

💥 कर्क राशि : कर्क राशि वालों को होली खेलते समय पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो जल के प्रतीक भी माने जाते हैं। इसलिए कर्क राशि वालों को पानी से होली खेलने से लाभ मिलेगा।

💥 सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए सिंह राशि वालों को लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे रंगों से होली खेलनी चाहिए। जबकि काले, नीले रंग से सिंह राशि वालों को दूर रहना चाहिए।

💥 कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। कन्या राशि वालों के लिए भी हरे रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। कन्या राशि वाले हरे रंग से होली खेलकर अपने समय को सुख देने वाला बना सकते हैं।

💥 तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि वालों को सफेदा का इस्तेमाल करने के बाद होली खेलना चाहिए। तुला राशि वालों के लिए टेशू के फूल से रंग बनाकर होली खेलना लाभकारी होगा।

💥 वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। लाल रंग से होली खेलने से वृश्चिक राशि वाले ऊर्जावान होंगे।

💥 धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के लिए पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। साथ ही धनु राशि वाले प्राकृतिक रंगों जैसे कि हल्दी या केसर के रंग से होली खेलें, तो उन्हें विशेष लाभ मिलेगा।

💥 मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनिदेव को खुश करने के लिए मकर राशि वालों को काले और नीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। काले और नीले रंग से होली खेलने से मकर राशि वालों पर शनि देव प्रसन्न होंगे।

💥 कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। कुंभ राशि वालों को नीले और काले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। काले, नीले रंग से होली खेलने से उनका जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

💥 मीन राशि : मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों को प्राकृतिक रंगों के साथ पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। इसके साथ ही उनके ऊपर गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!