आगरालीक्स…आगरा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर. 17 साल के लड़के की मौत, पांच बहनों का था इकलौता भाई…
आगरा में आज सुबह दो बाइकों की आमने—सामने की जबर्दस्त टक्कर हो गई. हादसे में एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
यहां हुआ हादसा
हादसा किरावली थाना क्षेत्र स्थित अभेदोपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हुआ. अभेदोपुरा में सुरेंद्र सिंह रहते हैं. इनका 17 साल का बेटा विशाल गुरुवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था. रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे विशाल की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से बुरी तरह से टकरा गई. हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. हादसे से घबराया दूसरा बाइक सवार वहां गाड़ी को छोड़कर भाग गया.

इधर सूचना पर पहुंचे परिजन विशाल को लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. विशाल पांच बहनों में अकेला भाई था. विशाल के पिता सुरेंद्र ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.