आगरालीक्स…आगरा में पुलिसकर्मियों ने होटल से ली पानी की बोतल ली. पैसे मांगने पर कर दी होटल संचालक को पीटा. दोनों पुलिसकर्मी निलंबित. देखें सीसीटीवी
आगरा में एक होटल संचालक को दो सिपाहियों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों सिपाहियों ने होटल से पानी की बोतल ली लेकिन रुपये मांगने पर संचालक को पीट डाला. मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचरी जिसके बाद आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.
ये है पूरा मामला
मामला फतेहपुर सीकरी हाइवे का है. यहां हाइवे किनारे स्थित एक होटल पर पानी की बोतल लेने के बाद रुपये मांगने पर पीआरवी सिपाहियों ने होटल संचालक की पिटाई कर दी. इसका सीसीटीवी सोशल मीडिया पर आज वायरल हो गया. वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं. उसके बाल पकड़कर भी घसीटते हैं. होटल संचालक ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे दो पुलिसकर्मी बृजेश और संदीप होटल पर आए और पानी की बोतल ली. जब पानी की बोतल के पैसे मांगे तो दोनों ने उसे लात घूंसों से पीट डाला. होटल मालिक ने थाना प्रभारी से शिकायत की. दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया. मामले में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.