आगरालीक्स…आगरा की अवधपुरी कॉलोनी में डांस कर और एक दूसरे को चंदन लगाकर मनाई होली…
अवधपुरी कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन 222 प्रधान जी कोठी के पास आयोजित किया गया| इसमें सभी अवधपुरी कॉलोनी के लोगों ने होली के गानों पर जमकर नृत्य किया और चंदन लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी| इस दौरान कॉलोनी के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था| होली मिलन समारोह के समापन पर सभी लोगों ने चटपटी व्यंजन एवं ठंडाई का आनंद लिया|

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार जैन द्वारा किया| इस अवसर पर आर.बी शर्मा,सुभाष भार्गव,बी.पी. प्रधान,आरके गुप्ता रवि प्रजापति,अनिल जैन हरपाल सिंह सुरेश पंडित,विशाल प्रजापति शुभम जैन,पीयूष जैन पुष्पा जैन,अनीता प्रजापति, अर्चना सिंह,एकता प्रजापति,रिंकी जैन,रेखा मलिक, संगीता,रूपवती समस्त अवधपुरी कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|