आगरालीक्स ….आगरा में खुलेगी प्राइवेट यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आगरा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने के लिए आशय पत्र जारी करने के लिए दी मंजूरी।

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि और दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय है। ऐसे में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में फारुक हुसैन एफएच यूनिवर्सिटी के लिए आशय पत्र जारी करने के लिए मंजूरी दे दी। एफएच ग्रुप के आगरा में कई कॉलेज हैं, टूंडला में एफएच मेडिकल कॉलेज भी है। आगरा में निजी एफएच यूनिवर्सिटी खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
आंबेडकर विवि पर पड़ेगा असर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से आगरा और अलीगढ़ मंडल के कॉलेज संबदध हैं, अलीगढ़ में अलग विवि बन गया है। ऐसे में आगरा विवि से संबदृध कालेजों की संख्या कम हो गई है। आंबेडकर विवि, आगरा से संबदध मेडिकल कॉलेज अब अटल विहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज लखनउ से संबदृध हो गए हैं। ऐसे में अब आंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों की संख्या कम होने के साथ ही छात्र संख्या भी कम हो गई है। निजी विवि खुलने के बाद विवि पर ओर असर पड़ेगा।
कैबिनेट में इन चार प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में चार प्राइवेट यूनिवर्सिटी को आशय पत्र जारी करने के प्रस्तावों को मंजूरी। फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा के साथ ही वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर को मंजूरी दी गई है।