आगरालीक्स…आगरा में दरिंदगी की हदें पार. 15 साल की लड़की को जंगल में घसीटा. रेप का आरोप. रातभर घायल जंगल में तड़पती रही….
आगरा में 15 साल की किशोरी के साथ सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना सिकंदरा क्षेत्र में किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की की गई हैं. आज सुबह वह सिकंदरा के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले. किशोरी के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की कोशिश करने को कहा है. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये है पूरा मामला
सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की किशोरी अपने घर से आधा किलोमीटर दूर अपनी मौसी के घर होली खेलने के लिए गुरुवार दोपहर को निकली थी. लेकिन शाम को वह 6 बजे तक वापस नहीं आई तो उन्होंने मौसी के घर उसके होने की जानकारी ली लेकिन वहां वह पहुंची ही नहीं. इस पर परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू किया लेकिन रातभर वो नहीं मिली.
शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने उनके घर आकर सूचना दी कि किशोरी जंगल में बेहोश पड़ी है. इस पर परिजन पहुंच गए और सूचना पर पुलिस भी वहां आ गई. पुलिस ने तत्काल किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा. पुलिस के अनुसार किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसे काफी मारा भी गया है. इधर परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है. पुलिस के अनुसार किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश भी की जाएगी.